हिम्मत बढ़ाने वाली हिंदी प्रेरक कविता। कश्ती अगर हो छोटी तो।


Hindi Poem for Courage

saahas badhaane wali kavita, himmat badhaane wali kavita

साहस बढ़ाने वाली हिंदी कविता


कश्ती अगर हो छोटी तो 
बार बार डराया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

अवसर तनिक न देती है
कश्ती का रुख बदलने को। 
मजबूर बना देती है उसे
अपनी दिशा मे चलने को। 

कर बेबस कश्ती को अपने
साथ ले जाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।


अक्सर हल्की रेतो को ये 
साथ बहा ले जाती है। 
चट्टानों से टकराये तो 
लौट के खाली आती है। 

हिला नहीं पाती है उसको
जोर लगाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

👇 Branded Products Only👇


          

Click on product to check price👆 


देख उफनती लहरे इसकी
मन सिहर सा जाता है। 
किन्तु साहस करने वाला
निश्चित पार लगता है। 

जिद पे चलने वालो को 
ये राह दिखाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।


ये वक्त नदी के जैसा है
कश्ती अपना संकल्प है। 
संकल्प जहाँ है दृढ वहां
ना कोई और विकल्प है। 

देख इरादा चट्टानों सा
शीश झुकाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

**********
***********
(इस कविता का copyright कराया जा चुका है। इस कविता का मकसद आपको प्रेरित करना है। किसी भी व्यायसायिक कार्य में बिना अनुमति के इसका प्रयोग वर्जित है।)

निचे इस कविता का उदेश्य एवं संक्षिप्त विवरण दिया जा रहा हैं जिसे आपको अवश्य ही पढ़नी चहिये क्योंकि यह प्रेरणा से भरा हुआ एक अति-प्रेरणादायक लेख हैं।

Home         List of all Poems

*************

______________________________________________________________________________

👇 Click on products & Grab the best deal 👇

     


कविता का उद्देश्य एवं संक्षिप्त विवरण

कश्ती अगर हो छोटी तो 
बार बार डराया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

इस कविता में नदी, लहरे और कश्ती (नाँव) का जिक्र किया जा रहा है किन्तु इन शब्दों का प्रयोग केवल समझाने और उदहारण की दृष्टिकोण से किया गया है। वास्तविक रूप में यह कविता हमारे जीवन पे आधारित है।

यहाँ नदी की जगह हम समय को रखते है,  लहरों की जगह परिस्थिति को और कश्ती (नौका) की जगह अपनी हिम्मत और इरादों को रखते है और फिर कविता का विश्लेषण करते है की यह कविता हमें क्या शिक्षा दे रही है।

देखिये जैसे एक छोटी और कमजोर नाँव नदी में उतरती है तो नदी की तेज लहरों के सामने उसका टिकना बहोत ही कठिन हो जाता है, नदी को पार करना उसके लिए बहोत ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ठीक इसी प्रकार जब कोई व्यक्ति कमजोर इरादों के साथ सफलता के मार्ग निकलता है तो परिस्थितियों के सामने उसका चल पान बहोत कठिन होता है।


अवसर तनिक न देती है
कश्ती का रुख बदलने को। 
मजबूर बना देती है उसे
अपनी दिशा मे चलने को। 

कर बेबस कश्ती को अपने
साथ ले जाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

जिस प्रकार कमजोर नाँव को नदी अवसर ही नहीं देती की वह अपनी निर्धारित दिशा के अनुसार चल सके। आपने देखा होगा जब कोई छोटी सी नाँव तेज धाराओं वाली नदी पार करती है तो वह कभी भी सीधे नहीं चलती बल्कि धारा के साथ साथ तिरछी चलती हुई अपनी गंतव्य स्थान से काफी दूर जाकर किनारे पर पहुँचती है क्योंकी नदी उसे अपने हिसाब से चलने को मजबूर कर देती है।

ठीक इसी प्रकार जब कोई व्यक्ति कमजोर इरादे और कम साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ता है तो ये वक्त भी उसके साथ ऐसा ही करता है। उसको अपने निर्धारित योजना अनुसार कभी चलने ही नहीं देता और व्यक्ति को उसके गंतव्य स्थान से काफी दूर ले जाकर छोड़ता है जिससे व्यक्ति अपने जीवन में काफी पिछड़ जाता है।


                


किन्तु क्या जो बड़े जहाज होते है उनके साथ भी ऐसा होता है? वो तो समुन्द्र में चलते है जहाँ लहरे नदी की अपेक्षा कई गुणा ज्यादे शक्तिशाली होती है तो उनके साथ भी ऐसा ही होना चाहिए। किन्तु उनके साथ ऐसा नहीं होता क्यूंकि वो लहरों से भी मजबूत है इसलिए जो उनकी दिशा निर्धारित है, उसी दिशा में चलते है चाहे लहरों के विपरीत ही क्यों न हो।

ठीक इसी प्रकार जिस व्यक्ति के हौंसले और इरादे मजबूत हो वो हमेशा अपनी निर्धारित दिशा में ही चलता है। वो परिस्थितियों को देखकर कमजोर नहीं पड़ता और अपने निर्धारित लक्ष्य पर ही जाकर रूकता है चाहे परिस्थिति विपरीत ही क्यों न हो।

अक्सर हल्की रेतो को ये 
साथ बहा ले जाती है। 
चट्टानों से टकराये तो 
लौट के खाली आती है। 

हिला नहीं पाती है उसको
जोर लगाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

आपने अक्सर देखा होगा की नदी की लहरे हमेशा रेत को ही अपने साथ बहाकर ले जाती है लेकिन जब किसी चट्टान से टकराती है तो खुद ही चोट खाकर वापस आ जाती है।

ठीक इसी प्रकार मुसीबत भी कमजोर इंसान को अपने सामने नतमस्तक करती है,  किन्तु जब किसी दृढ निश्चय वाले व्यक्ति से टकराती है जिसके इरादे चट्टान जैसा मजबूत हो तो उसका बाल भी बांका नहीं कर पाती।

उसे महसूस भी नहीं होता की मुसीबत कब आई और कब चली गई और ऐसा इसलिए होता है क्योंकी उसका सारा का सारा ध्यान अपने लक्ष्य पे होता और जिसका ध्यान लक्ष्य पे होता है उसे रास्तो की चुनौतीयों का एहसास ही नहीं होता।

देख उफनती लहरे इसकी
मन सिहर सा जाता है। 
किन्तु साहस करने वाला
निश्चित पार लगता है। 

जिद पे चलने वालो को 
ये राह दिखाया करती है। 
ये नदिया अपनी लहरों से 
खूब आजमाया करती है।

जब नदी उफान पर होती है तो देख कर हर किसी का मन सिहर जाता है। उसमे उतरने की किसी की हिम्मत ही नहीं होती लेकिन जो व्यक्ति अपने ऊपर बिस्वास करता है और साहस करके नदी में उतरता है वो जरूर पार लगाता है। 

ठीक इसी प्रकार कई बार इंसान चुनौतीयों को देखकर हताश हो जाता है और आगे बढ़ने तक की साहस नहीं कर पाता और अपने लक्ष्य के मार्ग से वापस लौट जाता है। लेकिन जो व्यक्ति साहस करके चुनौतीयों का सामना कर लेता है वो अपने लक्ष्य तक पहुंच जाता है। 

👇 Become A Professional You Tuber👇


    

Click on product to check price👆

एक बात और है की जब इंसान अपने जिद पे चलता है तो उसे कोई भी चुनौती रोक नहीं पाती है। ये कहा भी जाता है की एक जिद्दी व्यक्ति हर हाल में सफलता प्राप्त करता है क्योंकी वह जितनी बार असफल होता है, लक्ष्य के प्रति उसका संकल्प उतना ही दृढ़ होता चला जाता हैं। वह अपने काम में दोगुनी ऊर्जा के साथ लग जाता है और तब तक लगा रहता है जब तक कि सफल न हो जाये। इसीलिए व्यक्ति को अपने लक्ष्य के मार्ग पे हमेशा जिद्द और जूनून के साथ चलना चाहिए ताकि वो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में टूटे नहीं बल्कि दृढ़ता से उसका सामना करें और अंततः अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम ले। 

उम्मीद करता हूं कि इस प्रेरणादायक कविता से आपको काफी प्रेरणा मिली होगी। ऐसी ही और प्रेरणादायक कविताएं पढ़ने के लिए आप मेरी वेबसाइट  www.powerfulpoetries.com पर जा सकते है जहां से आप अपने आप को लगातार Motivate कर सकते है।

Thank you for reading this

Hindi Motivational Poem

"This is not only a Hindi Motivational Poem but also a Life Changing Poem."


👇 Click on products & Grab the best deal 👇


           

Comments

Popular posts from this blog

हौसला एवं उत्साह बढ़ाने वाली कविता। जज्बे से वक्त को बदलने की हमें आदत है।

गीता ज्ञान पर अति-प्रेरणादायी कविता । बस कर्म करते जाओ तुम।

हौसला बढ़ाने वाली प्रेरणादायक कविता। हार कभी न होती है।

आत्मविश्वास बढ़ाने वाली हिन्दी प्रेरक कविता। है यकीन खुद पे जिन्हें ।

उत्साह बढ़ाने वाली प्रेरणादायक कविता ।दिल में और जीने की अरमान अभी तो बाकी है।